Home > Carbon Credit: Farmers’ Green Dividend > Volume 3, Issue 5

मुश्किल साल और हकीकत में बदली एक उम्मीद

चालू वित्त वर्ष (2026-27) देश के किसानों और कृषि क्त्र षे के लिए मुश्किल भरा साल है। वर्ष 2026 का मानसून पिछले एक दशक में सबसे कम बारिश के साथ समाप्त हुआ है।

1742897730.png Logo

हरवीर सिंह

चालू वित्त वर्ष (2026-27) देश के किसानों और कृषि क्त्र षे के लिए मुश्किल भरा साल है। वर्ष 2026 का मानसून पिछले एक दशक में सबसे कम बारिश के साथ समाप्त हुआ है। जून से सितंबर के चार महीनों के दौरान देश में सामान्य से करीब 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 2015 में मानसूनी बारिश सामान्य से 12.7 फीसदी कम रही थी। बारिश में इस कमी के पीछे मजबूत अल-नीनो को वजह माना जा रहा है। कम बारिश का असर कई राज्यों में कृषि पर दिखाई दे रहा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और राजस्थान में सूखे जैसी स्थिति है। वहीं, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से फसलों को नुकसान हुआ है। अब तक करीब 6.11 लाख हेक्टेयर फसल क्त्र प्रभावित होने का अनुमान सामने आ षे या है। बारिश का असमान वितरण इस साल बड़ी चुनौती बन गई है। संकट केवल खरीफ सीजन तक सीमित नहीं है, बल्कि रबी सीजन में भी पानी की कमी का असर बुवाई पर पड़ सकता है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने खाद्यान्न उत्पादन के अनुमानों और लक्ष्यों में कमी की है।

 

चालू वित्त वर्ष के दौरान कृषि क्त्र के सकल घरेलू उत षे ्पाद (जीडीपी) में गिरावट की आशंका है। इसका असर किसानों के साथ देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। महंगाई बढ़ रही है और भारतीय रिजर्व बैंक को नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा। कुछ राज्यों ने सूखाग्रस्त क्त्र घो षे षित किए हैं और केंद्र से राहत पैकेज का इंतजार है। लेकिन केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय ने इस मुश्किल घड़ी में किसानों के लिए किसी राहत पैकेज की घोषणा अभी तक नहीं की है, हालांकि स्थिति के आकलन के लिए केंद्र की टीमें भेजी जा रही हैं। इस मुश्किल भरे साल में देश के किसानों के लिए एक नई उम्मीद जगी है, जो उनकी आय बढ़ाने का एक अहम स्रोत बन सकती है। पहली बार किसानों को कार्बन क्रेडिट का भुगतान मिला है। पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ वर्ष 2019 में शुरू हुआ कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट अब किसानों के खातों में पैसा पहुंचने की हकीकत में बदल चुका है। दोनों राज्यों के करीब 2500 किसानों के खातों में कार्बन क्रेडिट का पैसा पहुंचा है। हालांकि, इसके लिए किसानों और इस प्रोजेक्ट को लागू करने वाली कंपनी ग्रो इंडिगो को सात साल तक धैर्य रखना पड़ा। 

 

निजी क्त्र की कई कं षे पनियां देश भर में कार्बन हार्स्वे टग के िं प्रोजेक्ट चला रही हैं और लाखों किसान इनसे जुड़ रहे हैं। टिकाऊ कृषि पद्धतियों के तरीकों, इनके प्रभाव के वैज्ञानिक आकलन और कार्बन बाजार की पेचीदगियों को समझने की जरूरत है। कृषि क्त्र में का षे र्बन क्रेडिट मुख्य रूप से दो तरीकों से अर्जित किए जा सकते हैं। पहला, ऐसी कृषि पद्धतियों को अपनाना, जिनसे मिट्टी में जैविक कार्बन का भंडारण बढ़ता है। दूसरा, कृषि पद्धतियों में बदलाव से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को घटाना। कार्बन क्रेडिट के लिए पात्रता का निर्धारण वैज्ञानिक मानकों और पद्धति के आधार पर किया जाता है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत खेतों की सैटेलाइट के जरिए लगातार मैपिंग की जाती है। वैज्ञानिक आकलन और स्वतंत्र सत्यापन के बाद कार्बन क्रेडिट जारी किए जाते हैं। संबंधित कंपनी इन क्रेडिट को बाजार में बेच सकती है और तय व्यवस्था के अनुसार उससे होने वाली कमाई का एक हिस्सा किसानों को देती है। ग्रो इंडिगो के ‘आदि’ प्रोजेक्ट में कंपनी ने कार्बन क्रेडिट की बिक्री से पहले ही किसानों को भुगतान कर दिया है।

 

कार्बन फार्मिंग के फायदे केवल किसानों की अतिरिक्त आय तक सीमित नहीं हैं। इससे मिट्टी की सेहत में सुधार, पानी की बचत और कृषि लागत घटाने में भी मदद मिल सकती है। रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर की कुछ पद्धतियों में खेत की जुताई कम या बिल्कुल नहीं की जाती और फसल अवशेष खेत में ही छोड़ दिए जाते हैं। इससे मिट्टी में कार्बन का भंडारण बढ़ाने और मिट्टी की सेहत सुधारने में मदद मिल सकती है। इस तरह एक मुश्किल साल में किसानों के लिए नई उम्मीद भी जगी है। कार्बन क्रेडिट की इन्हीं संभावनाओं पर रूरल वर्ल्ड का यह अंक केंद्रित है। हमने इस विषय को प्रमुख विशेषज्ञों के लेखों के जरिए समझाने की कोशिश की है।

 

भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट के आलेख से इस कवर स्टोरी की शुरुआत होती है। ग्रो इंडिगो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) उमंग अग्रवाल अपने आलेख में समझाते हैं कि कार्बन क्रेडिट के आकलन और नियमन की प्रक्रिया क्या है तथा किसान इससे कैसे लाभान्वित हो सकते हैं। वहीं, इंटरनेशनल फर्टिलाइजर डेवलपमेंट सेंटर (आईएफडीसी) की मृदा विज्ञान विशेषज्ञ शांति जगदाभि और ग्लोबल डायरेक्टर यशपाल सिंह सहरावत ने वश्ैविक स्तर पर हुए शोध, कृषि की नई पद्धतियों तथा पर्यावरण व किसानों के लिए इनके फायदों के बारे में जानकारियां दी हैं।

 

रूरल वर्ल्ड के इस अंक में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती का आलेख भी शामिल है, जो देश में ग्रीन यूरिया और घरेलू स्तर पर उपलब्ध फीडस्टॉक के उपयोग की नीति में बदलाव की आवश्यकता को रेखांकित करती है। 


हरवीर सिंह
प्रधान संपादक

RNI No: DELBIL/2024/86754 Email: [email protected]