अब पंचकूला में होगा डॉग्स, कैट्स की आंखों का इलाज
टीम रूरल वर्ल्ड
अगर डॉग या कैट को आंखों की बीमारी है तो अब पंचकूला सेक्टर-3 स्थित पैट एनिमल मेडिकल सेंटर की। पैट ऑपल्मोलॉजी यूनिट में उसका इलाज संभव है। पैट्स एनिमल में मोतियाबिंद की सर्जरी भी यहां हो सकेगी। लगभग 30 लाख रूपये के आयाधुनिक उपकरणों और खासतौर पर प्रशिक्षित डॉक्टरों की मदद से पंचकूला में पेट ऑपमेल्लोलॉजी यूनिट स्थापित की गई है। इस यूनिट का उद्घाटन हरियाणा कृषि पशुपालन और डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया।
हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ राजा शेखर कुंडरू ने बताया है कि पंचकूला स्थित पैट एनिमल मेडिकल सेंटर प्रसर भारत का प्रमुख पैट हॉस्पिटल है वहां हरियाणा, बंडीगढ़ और पंजाब के अलावा यूपी, हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों से भी लोग फैट्स एनिमल के इलाज के लिए आते है। पैट ऑपवैल्मोलॉजी यूनिट का कायया आसपास के राज्यों को भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में तकरीबन 4 महीने पहले हिसार में ऐसी यूनिट शुरू की गई थी। जिसके बाद अब ऐसा ही सेटअप पंचकूला में तैयार किया गया है। इससे अब पैट्स एनिमल को आंख की समस्या के कारण लुधियाना या हिसार रेफर नहीं करना पड़ेगा।
करवाएंगे एडवांस ट्रेलिंग
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक लाल चंद रंगा ने बताया कि पैट ऑपल्मोलॉजी यूनिट में हमारे पास चार वेटरनरी सर्जन है, जिन्होंने इस यूनिट में काम करने के लिए पहले विशेष ट्रेनिंग ली है। इन सभी ने हिसार के लाला लाजपत राय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय बऔर पंजाब के लुमियाना में गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में जाकर भी ट्रेनिंग ली है। अब हम इस स्टेज पर आ गए है कि पेट्स में आंखों की समस्या को दूर करने के लिए पंचकूला के इस सेंटर में ही इलाज कर सकेंगे।अगर सर्जनों को ट्रेनिग की जरूरत पड़ती है तो तमिलनाडु भेजकर भी ट्रेनिंग करवाई जाएगी।
ट्रायल पर फिलहाल फ्री सर्जरी
पेट ऑपयेल्मोलॉजी यूनिट में फिलहाल ट्रायल पर सभी सर्जरी बिना किसी फीस वानी कि फ्री बऑफ कॉस्ट ही की जाएंगी। कुछ समय बाद जब रेट्स फाइनल किए जाएंगे और उनकी अप्रूवल मिल जाएगी जो भी इलाज की फीस चार्ज की जा सकेगी।
RNI No: DELBIL/2024/86754 Email: [email protected]